कौशाम्बी, मार्च 30 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में हुए नथन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। संपत्ति के विवाद में पहली पत्नी और उसके दो बेटों ने ही उसे मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। अजरौली निवासी 59 वर्षीय नथन सरोज किसानी करते थे। उन्होंने पहली शादी कलुटिया देवी से की थी। जिससे दो बेटे झुरई उर्फ बनवारी व लवलेश हुए। दूसरी शादी सगी साली शादी सावित्री से कर ली थी। उससे एक बेटा राहुल हुआ। एसपी राजेश कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नथन ने करीब तीन-चार साल पहले अपनी सवा बीघा जमीन दूसरी पत्नी सावित्री के नाम कर दी थी। बाकी बची ढाई बीघा जमीन भी अब वह उसी के नाम करने की योजना बना रहे थे। इसे लेकर पहली पत्नी कलुटिया तथा उसके दोनों बेटे नाराज थे। आए दिन...