संवाददाता, जून 23 -- यूपी के संभल में पैतृक संपत्ति के लिए चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में खुलासा कर दिया है। पवांसा गांव में फंदे पर प्रवेंद्र का शव लटका मिला था। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन 48 घंटे में हत्या का पर्दाफाश हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। दो दिन पहले पवांसा गांव में घर के बंद कमरे में फंदे पर लटके मिले 22 वर्षीय प्रवेंद्र राघव की मौत खुदकुशी नहीं, बल्कि पैतृक संपत्ति के लिए सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक के सगे चाचा सुनील उर्फ गिरधारी और चचेरे भाई रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता-पुत्र ने पहले प्रवेंद्र का गल...