संपत्ति के लिए गोली मारकर बेटे ने कर दी बाप की हत्या
बिहारशरीफ, मई 13 -- संपत्ति के लिए गोली मारकर बेटे ने कर दी बाप की हत्या भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव की घटना पहली पत्नी के बेटे पर लगा गोली मारने का आरोप फोटो : रहुई हत्या-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में बुधवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। रहुई (नालंदा), निज संवाददाता। भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव में बुधवार को बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। मृतक 55 वर्षीय बच्चू पासवान थे। गोली मारने का आरोप उनकी पहली पत्नी के बेटे पर लग रहा है। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.