हापुड़, अप्रैल 20 -- ​थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर ढीकरी में संपत्ति के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम दौलतपुर ढीकरी निवासी चार भाईयों के बीच काफी समय से एक प्लॉट को लेकर अनबन चल रही थी। बीते दिनों यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक जा पहुंची। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपयों को मोहल्ला इंद्रगढ़ी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार और सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्द...