आगरा, मार्च 17 -- थाना क्षेत्र के नगला डालू गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में ताऊ ने भतीजे पर फायर कर दिया। गोली भतीजे के पैर में जा लगी। घायल को उपचार के लिए पटियाली सीएचसी से बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी ली है। मामले में दो नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पटियाली के नगला डालू गांव में एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को बताया गया कि गांव के सबल सिंह और उसके भाई वीर सिंह उर्फ पप्पू पुत्रगण चंद्रपाल सिंह से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच दरवाजे पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान वीर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.