गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने पर 118 लोगों के चालान काटे हैं। खुले में कचरा डालने पर 17 लोगों पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मानेसर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह के मुताबिक स्वच्छता शाखा की टीम ने इस महीने में 118 लोगों के चालान किए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले 93 लोगों पर 73 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्वच्छ पानी की बर्बादी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दुकानों पर अवैध विज्ञापनकर्ताओं पर तीन हजार रुपये, खुले में कूड़ा डालने वाले 17 लोगों से 51 हजार 500 रुपये और मीट की दुकान पर जुर्माना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...