गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने संपत्ति कर जमा न करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। शुक्रवार को निगम की टीम ने जोन-एक के अंतर्गत आने वाले सरस्वती एन्क्लेव में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भवनों को सील कर दिया। इन दोनों संपत्तियों पर कुल मिलाकर 43 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था। लाखों का बकाया, नोटिस के बाद भी नहीं जागे मालिक निगम अधिकारियों के अनुसार, सील की गई पहली प्रॉपर्टी पर 20 लाख 88 हजार 230 रुपये और दूसरी पर 22 लाख 25 हजार 414 रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस जारी किए जाने और निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी मालिकों ने भुगतान नहीं किया, जिसके चलते नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई। 33 अन्य संपत्तियों पर भी जल्द लटकेगा ताला नगर निगम की सख्ती का अंदाजा इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.