बरेली, मार्च 14 -- शहर में संपत्ति कर के बड़े बकायदारों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को चारों जोन में अभियान चलाकर उन्हें नोटिस जारी किए गए। नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि बकायदारों की सूची में कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। सभी को जल्द बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से 31 मार्च तक राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे पूरा करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। अगर निर्धारित समय में बकाया जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.