बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी नगर निकायों (नगर निगम एवं नगर परिषद) की ओर से संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा राजस्व संग्रहण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से संपत्ति कर की वसूली, जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, नक्शा स्वीकृति, सफाई व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नगर निगम बेगूसराय की ओर से माह फरवरी 2026 तक संपत्ति कर के मद में कुल 918.66 लाख रुपये की वसूली की जानकारी दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व संग्रहण की गति बढ़ाने का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को बकायेदारों के विरुद्ध नोटिस जारी कर विशेष अभियान चलाने को कहा। नगर परिषद बलिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.