संपत्तियां रिलीज करने की गैंगस्टर की अर्जी खारिज
कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता ने गैंगस्टर शौकत अली की चार संपत्तियों को रिलीज करने की अर्जी खारिज कर दी। पुलिस आयुक्त ने शौकत अली पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद वर्ष 2024 में उसकी गज्जूपुरवा स्थित सम्पत्ति 295.51 वर्ग मीटर पर टावर संख्या-1 व 2 में बने 14-14 फ्लैट, 289.06 वर्ग मीटर में बने टावर संख्या-3 और सिविल लाइंस स्थित एक मकान को कुर्क किया था। शौकत की ओर से कोर्ट में इन्हीं संपत्तियों को रिलीज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। एडीजीसी भास्कर मिश्रा के मुताबिक शौकत की ओर से कहा गया कि उसने यह संपत्तियां वर्ष 2009 और 2013 में खरीदी थी। हालांकि इन वर्षों में वह आय का कोई सोर्स पेश नहीं कर सका। उसने आय के जो साक्ष्य पेश किए थे वह वर्ष 2020-2021 के थे। ऐसे में कोर्ट ने माना कि संपत्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.