गुड़गांव, जुलाई 4 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा के नगर निगमों की संपत्तिकर वसूली के ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र राजस्व संग्रह में भी सबसे आगे हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में संपत्तिकर वसूली के मामले में नगर निगम गुरुग्राम ने पूरे प्रदेश में लगातार अपनी बादशाहत कायम रखी है। एक अप्रैल से 30 जून की शाम तक प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों में अकेले गुरुग्राम निगम ने 213 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली की है। सरकार द्वारा दी गई विशेष छूट और ब्याज माफी योजना के चलते इस बार करदाताओं ने टैक्स भरने में भारी उत्साह दिखाया। बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा पहली तिमाही पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए विशेष छूट दी गई थी, जिसका असर करदाताओं पर साफ दिखाई दिया। करदा...