गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम। प्रदेश में संपत्तिकर वसूलने के मामले में गुरुग्राम नगर निगम ने पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से 30 मार्च 2026 तक के जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम निगम ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए करीब 350 करोड़ रुपये का संपत्तिकर वसूल कर अपने खजाने को मजबूत किया है। वहीं, फरीदाबाद नगर निगम करीब 117 करोड़ रुपये की शानदार वसूली के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। अब शहर में रुके हुए विकास कार्यों की राह काफी आसान हो जाएगी। पूरे प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों ने मिलकर कुल 1044 करोड़ रुपये का भारी-भरकम संपत्तिकर इकट्ठा किया है, जिसमें अकेले गुरुग्राम का योगदान सबसे ज्यादा है।इस बार निगम की इस शानदार सफलता के पीछे आधुनिक तकनीक यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सबसे बड़ा हाथ रहा है। हालांकि, इतनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.