गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम के संपत्तिकर शाखा में चल रही बड़ी गड़बड़ी को लेकर निगम ने मंगलवार को 134 क्लर्कों का फेरबदल कर दिया। इन क्लर्कों को संपत्तिकर शाखा से हटाकर दूसरी शाखा में लगा दिया है। बीते दस साल से जमे इन कर्मचारियों को पहली बार इनकी सीट से हटाया गया है। संपत्तिकर शाखा से आवेदनों को जानबूझकर लटकाने, बिना किसी कारण के फाइलें रद्द करने और दलालों के माध्यम से काम करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम आयुक्त ने यह फैसला लिया है। यह भी पढ़ें- IPS सिबाश कविराज बने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर, अदिति सिंह को मिली ACB की कमानसंपत्तिकर शाखा की स्थिति बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम की संपत्तिकर शाखा को चार जोन में बांटा हुआ है। प्रत्येक जोन में रोजाना 500-500 लोग अपने संपत्तिकर को कम करने, कर को ठीक कर...