गुड़गांव, जून 8 -- - बकाया कर पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी और चालू वर्ष के कर पर दस प्रतिशत छूट का लाभ उठाने के लिए पहुंचे संपत्ति मालिक गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई संपत्तिकर ब्याज माफी और छूट योजना को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए सोमवार को नगर निगम गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित नागरिक सुविधा केंद्र में संपत्ति करदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने संपत्तिकर का रिकॉर्ड ठीक कराने और बकाया कर जमा करने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे।

योजना के प्रति नागरिकों की रुचि नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार योजना के प्रति नागरिकों की रुचि लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन सैकड़ों संपत्ति मालिक कार्यालयों के चक्कर काटने के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी टैक्स जमा कर इस वि...