पटना, मार्च 11 -- संपतचक में अचानक सौ से अधिक कौवों की मौत से हड़कंप मच गया। प्रखंड की चिपुरा पंचायत स्थित बरुणा लक्ष्मीचक बगीचे में मंगलवार को सौ से अधिक कौवे मृत पाए गए। जबकि कई जमीन पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ते देखे गए। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम ने बताया कि कौवों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उनके नमूने जांच के लिए पटना भेजे गए हैं। टीम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कौवों की मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं, प्रखंड के लोग बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जल्द कौवों की मौत के कारणों का पता लगाने की बात कही है।प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि टीम मौके पर पहुंचकर जांच की है। इसके बाद मृत कौव...