पटना, मार्च 15 -- संपतचक नगर परिषद का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शनिवार को 157 करोड़ 95 लाख 81,606 रुपये का बजट पेश किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने बजट पेश करते हुए कहा कि सड़क, नाला और ड्रेनेज पर 64.62 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 121.73 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया है। इसके तहत मार्केट कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक भवन, बस स्टैंड, पार्क, वेंडर जोन, ओल्ड एज होम, सार्वजनिक शौचालय सहित कई परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। नप अध्यक्ष ने कहा कि स्थापना और अन्य राजस्व मदों पर करीब 35.27 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा आधारभूत संरचना और पूंजीगत कार्यों पर लगभग 1,22.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट के अंत में लगभग 31.78 करोड़ रुपये शेष रहने का अनुमान भी जत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.