नई दिल्ली, मार्च 12 -- कोई उन्हें सर्वकालिक महान खिलाड़ी कहता है तो कोई क्रिकेट का भगवान। टेस्ट क्रिकेट हो या ओडीआई, सबसे ज्यादा रनों का उनका रिकॉर्ड आज तक अटूट है। जो शतकों के शहंशाह हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं। 24 साल का जगमगाता, चमचमाता, दमदमाता बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय करियर। यहां बात हो रही है सचिन तेंदुलकर की जिन्होंने 2013 में क्रिकेट को अलविदा कहा था। अब उन्हें लेकर बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने बड़ा दावा किया है। पाटिल ने खुलासा किया है कि सचिन के संन्यास लेने से करीब सालभर पहले ही बीसीसीआई उनको हटाना चाहता था! सचिन तेंदुलकर के लिए 2012 का साल अच्छा नहीं गया था। उन्होंने उस साल 9 टेस्ट मैचों में सिर्फ 23.80 की औसत से रन बनाए थे। शतकों का शहंशाह पूरे साल एक शतक तक नहीं लगा गया। वनडे में भी ...