मुंगेर, जनवरी 2 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। योग विद्यालय के संन्यास पीठ में गुरुवार को नववर्ष का स्वागत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जो सुबह 9 बजे शाम 5 बजे तक चला। पूरे दिन चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में 108 बार संपूर्ण हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से किया गया। आश्रम परिसर संन्यासियों एवं नगर के लोगों से भरा रहा। हनुमान चालीसा की चौपाईयों पर लोग झूमते नजर आए। लोग भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। हनुमान चालीसा की मधुर ध्वनि और सामूहिक स्वर ने आश्रम परिसर को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। लोगों ने इसे नववर्ष की एक शुभ और प्रेरणादायी शुरूआत बताया। इस अवसर पर स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नववर्ष के उपलक्ष्य पर हनुमान चाल...