पूर्णिया, अप्रैल 1 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर के बुच्चड़ टोल आर्य नगर हाट एवं चांदनी चौक के आसपास इन दिनों संध्या होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है। खासकर युवाओं की संलिप्तता अधिक देखी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असंतोष का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन स्थानों पर चोरी-छिपे देशी-विदेशी शराब की बिक्री की जाती है। शराब खरीदने के दौरान अक्सर युवाओं के बीच विवाद और हंगामा होता रहता है। बीते सोमवार की संध्या बुच्चड़ टोला स्थित एक किराना दुकान के पास शराब को लेकर एक तस्कर के साथ जमकर मारपीट भी हुई। बताया जाता है कि कुछ तथाकथित शराब तस्कर बाइक से इन स्थानों पर पहुंचते हैं, जहां पहले से ही खरीददारों की भीड़ मौजूद रहती है। जैसे ही शराब की बोतलों का लेन-देन शुरू होता है, पैसों को लेकर विवाद बढ़ जाता है और स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.