श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती में आठ मई को संध्या संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें आयुक्त जनसुनवाई व योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इस दौरान लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की ओर से आठ मई को जनपद में संध्या संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत दिन भर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों का निरीक्षण तथा योजनाओं का लाभ वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई आयोजित होगी। जिसमें लोगों की शिकायत सुन कर उनका समाधान किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व पेंशनरों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की विभागीय व पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। दो ...