प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- इंटर कॉलेज मानिकपुर में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2026 में सहभागिता किया। परीक्षा परिणाम आने पर दोनों छात्राओं ने बेहतर अंकों से सफलता हासिल कर न केवल परिजनों का नाम बढ़ाया, बल्कि विद्यालय को भी गौरवान्वित किया। नगर पंचायत मानिकपुर के मनिहारी टोला के सुरेन्द्र कुमार मौर्य की बेटी संध्या मौर्य और दौरीबाग मोहल्ला निवासी अनिल कुमार की पुत्री आरती इंटर कॉलेज मानिकपुर की छात्रा हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2026 में संध्या मौर्या को जनपद में 37वीं रैंक, आरती को जनपद में 45वीं रैंक हासिल हुई। दोनों बेटियों के घर से लेकर स्कूल तक खुशी है। इंटर कॉलेज के प्रबंधक सतीश शर्मा ने दोनों मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...