मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। संध्या आरती मंडल की ओर से बुधवार को शारदीय नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर पुणे के ढोल ताशों से महाआरती का आयोजन किया गया। साथ ही महाकाली को एक कुंतल 71 किलो मेवा का भोग मंदिर के महंत रामगिरी महाराज ने लगाया। मंदिर में संध्या आरती का आयोजन महंत रामगिरी महाराज ने कराया। इस अवसर पर बल्लू शुक्ला, अध्यक्ष निशांत दक्ष, नीरज प्रजापति, सूरज प्रजापति, राहुल शर्मा, राजीव भटनागर, शेर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...