लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन मंगलवार को संध्या अर्घ्य के अवसर पर जिले भर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। किऊल नदी के विभिन्न घाट सहित ग्रामीण क्षेत्र में नदी, पोखर, तालाब व घर के आंगन व छत पर आर्टिफिशियल पोखर में छठ व्रती ने संध्या अर्ध देकर भगवान सूर्य का उपासना किया। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया। शास्त्रों के अनुसार संध्या अर्घ्य का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दौरान श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य को नमन करते हैं, जो जीवन के हर अंत में एक नई शुरुआत की आशा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि छठ मैया की कृपा से संतान को दीर्घायु और रोगमुक्त जीवन का आशीर्...