बोकारो, मार्च 26 -- पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- रामगढ़ पथ पर गोला थाना क्षेत्र के संधवाई घाटी के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से दंपति मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी अनुसार धनबाद जिले के निरसा निवासी अनूप मिश्रा (48 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ बुधवार की रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर रांची से निरसा जा रहे थे, तभी संधवाई घाटी के पास बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके कारण दंपति को मामूली चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...