फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- शहर की लालपुर मंडी में शनिवार को बड़ी मात्रा में पकड़ा चावल जांच में राशन का नहीं पाया गया। बोरी देख कर लोगो ने पूर्ति विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची पूर्ति विभाग की टीम ने मामले की जांच की। जांच में चावल मंडी से खरीदने की पुष्टि हुई। शनिवार को पूर्ति विभाग को सरकारी चावल की बिक्री की खबर मिली थी। चावल दूसरे राज्य में जा रहा था। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर मंडी सचिव और पूर्ति निरीक्षक को बुलाया। मौके पर 300 बोरी चावल की मिली। इन बोरी की जांच की गई, हालांकि बाद में खरीदार ने चावल की खरीद के बिल प्रस्तुत कर दिए। जांच में चावल राशन का नहीं मिला।अधिकारी ने बताया कि कारोबारी द्वारा खरीद के बिल प्रस्तुत किए गए। इनकी मंडी समिति से जांच कराने पर इस चावल की मंडी से खरीद की पुष्टि भी हुई है। मंडी सचिव और तहसीलदार की जांच ...