बलरामपुर, फरवरी 3 -- बलरामपुर। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा व हर्रैया आदि क्षेत्रों में कोडीन कफ सिरप सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार को लेकर कई लोगों की संदिग्ध भूमिका पायी गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में कई और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच कर रही टीम ने कुछ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस भी निरस्त किए हैं। पुलिस की मानें तो श्याम फार्मा के जो संचालक वरूण लाट गिरफ्तार किए गए हैं उन्होंने अपने फर्म के जरिये 15 हजार शीशी कोडीन युक्त सिरप की बिक्री करने का बिल और बाउचर दर्शाया था। सम्बन्धित मूल बिल स्टॉक रजिस्टर और खरीद बिक्री के अभिलेख मांगे गए जो वह नहीं दे पाए। जिसके बाद तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि जांच के दौरान कई लोगों की भूमिका भी सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.