प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान निकाले गए पुराने बिजली मीटरों की अब दोबारा जांच कराई जाएगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को आशंका है कि पहले हुई जांच में अनियमितता बरती गई।नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक रामबाग, म्योहाल, बमरौली, टैगोर टाउन, नैनी, करैलाबाग और कल्याणी देवी डिवीजन में बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। जांच के दौरान रामबाग डिवीजन में छह माह में निकाले गए मीटरों में सिर्फ 15 उपभोक्ताओं के मीटर में टेंपरिंग मिली, जबकि करैलाबाग, बमरौली, नैनी और कल्याणी देवी डिवीजन में 70 से अधिक मीटरों में टेंपरिंग और करीब एक दर्जन मीटरों में डिवाइस मिले। यह भी पढ़ें- संदेह के घेरे में आए बिजली मीटरों की होगी दोबारा जांच विभाग अब पुराने मीटर और स्मार्ट मीटर लगने के बाद आने वाले बिलों का ...