बांका, अप्रैल 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर पंचायत के हसनपुर गांव के मो जखरूद्दीन की पुत्री लाडो खातुन (19) की शादी करीब दस माह पूर्व बौंसी थाना क्षेत्र के कैरी शरीफ में मो आसिफ के साथ हुई थी। उसके पति बिजली मिस्त्री का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व विवाहिता अपने पति के साथ मायके आई थी। दो दिन पूर्व पति ने अपनी पत्नी को गांव के ही एक नाबालिग लड़के के साथ देख लिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। घर वालों ने दामाद को समझाने का प्रयास किया तथा इस मामले में पंचायती करने की बात कही लेकिन दामाद बिना किसी की बात सुने अपने घर चला गया। इसके बाद गांव के लोगों ने नाबालिग प्रेमी क...