गिरडीह, अगस्त 27 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ गांव में बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद हुआ है। तिसरी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान पलमरुआ गांव के निवासी रंजीत पंडित की पत्नी अंजली देवी ( 27 ) के रूप में हुई है।

परिवार का कथन इधर विवाहिता की मौत को लेकर उसके ससुराल वालों और मायके वालों के बयान में विरोधाभास है। इस सम्बन्ध में मृतका के ससुरालवालों ने बताया कि अंजली देवी दोपहर में गांव के कुएं पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान बारिश होने लगी और बादल गरजने लगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान ही बादल गरजा। जिसके कारण अंजली पानी भरते समय कुएं में गिर गई होगी। हालांकि सुबह घर में सास और ननद के साथ अंजली देवी की मामूली झगड़ा होने की भी...