बांका, मार्च 26 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरों गांव से मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटक रहे युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक युवक अहीरों गांव निवासी महेश मंडल का पुत्र उत्तम मंडल(25) बताया गया। युवक क़े मौत का कारण पत्नी से चल रहे विवाद से आजीज होकर युवक द्वारा मानसिक तनाव में आकर आत्म हत्या कर लिए जाने की बात कही जा रही है। उधर धोरैया थानाध्यक्ष ने स्पेशल टीम से जांच कराते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए बांका भेज दिया गया। जानकारी क़े अनुसार मंगलवार की रात उत्तम अपने मां और छोटे भाई क़े साथ घर में था। रात करीब नौ बजे गांव में चल रहे भागवत को सुनने क़े लिए उत्तम का छोटा भाई व मां दुलारी देवी कथा स्थल पर चले गए। कथा सुनकर वापस आने क़े बाद मां जब घर आयी तो उत्तम को गले म...