आरा, फरवरी 26 -- - जिला प्रशासन की ओर से नव प्रेरणा टोला घोषित किया गया - आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के संदेश और पीरो प्रखंडों के चार महादलित वार्डों में जिला प्रशासन की पहल पर शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से इन टोलों को नव प्रेरणा टोला घोषित किया गया है। इसे लेकर वहां के वार्ड के सदस्य, पंचायत के मुखिया और संबंधित प्रखंड के बीडीओ को प्रशस्ति पत्र देकर डीडीसी गुंजन सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में गुरुवार को किया गया। इन महादलित टोलों में संदेश प्रखंड के खंडोल पंचायत के वार्ड संख्या एक एवं दो, इसी प्रखंड के अखगांव पंचायत के वार्ड संख्या नौ तथा पीरो प्रखंड के छवरही पंचायत के जंगल महाल के वार्ड संख्या नौ श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.