नई दिल्ली, मई 5 -- विजय थलापति की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। इस विक्ट्री पर उनके साथी विजय बधाई दे रहे हैं। लेटेस्ट ट्वीट संदीप रेड्डी वांगा का है। संदीप ने लिखा है कि यह सिनेमा की ताकत है जो सिस्टम को हिला सकती है। उन्होंने विजय और उनकी पार्टी को कॉन्ग्रेचुलेट किया है। संदीप के कमेंट्स पर लोग अपने विचार लिख रहे हैं। कई ने लिखा है कि यह सिनेमा की ताकत नहीं बल्कि विजय का जमीन पर काम है। वहीं कुछ लिख रहे हैं कि तमिल लोग विजय को चुनकर पछताएंगे।संदीप ने विजय के लिए लिखा तगड़ा पोस्ट संदीप रेड्डी वांगा लिखते हैं, 'सिनेमा ये कर सकता है, यह लोगों को झकझोर सकता है, सिस्टम को हिला सकता है और मौजदगी को ताकत में बदल सकता है। यहां सिनेमा पर्दे से उतरकर जमीन पर कब्जा करता है। कोई हाइप नहीं, कोई शोर-शराबा नहीं, असली ताकत...