लखीमपुरखीरी, जून 16 -- गैर जनपद से स्थानांतरित होकर जिले में कार्यभार ग्रहण करने वाले दो बीडीओ को ब्लाकों में तैनाती दी गई है। इसके अलावा धौरहरा बीडीओ का स्थानांतरण सदर ब्लाक में किया गया है। जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए तुरंत कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। धौरहरा में तैनात रहे बीडीओ संदीप कुमार का तबादला सदर ब्लाक के लिए किया गया है। सदर ब्लाक का चार्ज परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास के पास था। इसके अलावा सीतापुर से तबादला होकर जिले में आए विकास कुमार सिंह को मितौली ब्लाक का बीडीओ बनाया गया है। मितौली का प्रभार अब तक उपायुक्त मनरेगा के पास था। इसके अलावा रायबरेली से तबादला होकर आए गगनदीप सिंह को धौरहरा ब्लाक का नया बीडीओ बनाया गया है। जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बा...