बाराबंकी, दिसम्बर 27 -- सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। ग्राम प्रधान राम तेज बाबा द्वारा आयोजित इस दंगल में संदीप पहलवान कोटवाधाम विजेता बने। उन्हें 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देश-प्रदेश के कई पहलवानों ने भाग लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें दो प्रमुख कुश्तियां थीं। पहली कुश्ती बिक्की पहलवान पंजाब और बाबा लाडी अयोध्या के बीच हुई, जिसमें बाबा लाडी विजयी रहे। इस कुश्ती में डॉ. देव प्रताप सिंह, संदीप, डॉ. देवेंद्र सिंह और अभय ने हाथ मिलवाया। दूसरी बड़ी कुश्ती कोटवाधाम के संदीप पहलवान और राजस्थान के बादल पहलवान के बीच हुई। इस मुकाबले में संदीप पहलवान को विजेता घोषित किया गया। दंगल में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.