गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संदीप कुमार ने गुरुवार को विधिवत रूप से पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवनियुक्त डीसीपी ने जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्तों , थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्जों के साथ एक अहम बैठक की और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान डीसीपी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस बेहद संवेदनशील रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और उनका निपटारा पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाए।लंबित मामलों की फाइलें जल्द होंगी बंदनवनियुक्त डीसीपी ने थानों में पेंडिंग पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.