कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। पीएसी मैदान पर हुए मैच में डायमंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 6 विकेट पर 232 रन बनाए। आदर्श तिवारी ने 70 और अंशुमन शुक्ला ने 60 रन बनाए। जवाब में पीएसी क्लब ने 28.3 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाकर मैच जीत लिया। संदीप मित्तल ने नाबाद 124 रन और आयुष पांडे ने 49 रन बनाए।आरपीसीए मैदान पर हुए दूसरे मैच में वंडर वूमेंस ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से सिमरन भाटी ने 60 रन, आयुषी सिंह ने 34 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बीवीएस की टीम 39.2 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शोभित वर्मा ने 68 रन, अंश ने 60 रन बनाए। इससे वंडर वूमेंस ने 18 रन से मैच जीता। सप्रू मैदान पर हुए त...