पौड़ी, सितम्बर 21 -- माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर पालिका के हाल में आयोजित किया गया। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन भी किया गया। रविवार को रेखा रावत की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्म कालीन व शीतकालीन अवकाश का मानदेय नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। इसके साथ ही वेतन विसंगति व नियमितीकरण की लंबित मांग को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर इतेंद्र नैथानी व संदीप पोखरियाल के बीच मतदान हुआ। मतदान में संदीप पोखरियाल को 33 व इतेंद्र मैथानी को 26 वोट मिले। संदीप पोखरियाल ने सात वोटों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही महामंत्री पद पर जगमोहन सिंह कोली व कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र रावत को सर्वसहमति से चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक एवं मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.