गौरीगंज, अप्रैल 3 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। क्षेत्र के नन्दमहर स्थित संदीपनि ज्ञान कुंज विद्यालय में प्रगति पत्र वितरण के साथ ही छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलकेजी से कक्षा आठ तक के उन विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन छात्रों की उपस्थिति पूरे वर्ष सर्वाधिक रही, उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ समाचार प्रस्तोता सम्मान 2025-26 से सिद्धि शुक्ला एवं आराध्या पाण्डेय को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ मॉनिटर सम्मान लकी मौर्य एवं श्रेया सिंह को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड, अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड एवं अंत...