मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के छितपुर गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत हो गई। मृत वृद्धा के परिजनों ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली के छितपुर गांव निवासी गुनगी देवी लगभग 105 वर्ष की थी। गुरुवार को वें घर पर ही थीं। सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। मृत वृद्धा के पौत्र विजयशंकर मौर्या का आरोप हैकि पट्टीदारों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में है। इसी मामले में दादी को गवाही देनी थी, लेकिन उसके पहले ही उनकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पौत्र ने पट्टीदारों पर हत्या करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.