जौनपुर, अप्रैल 30 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ताखा पूरब गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने कीटनाशक दवा का सेवन करने से मौत का दावा किया तो वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी रमेश गौड़ की 25 वर्षीय पुत्री नंदिनी गौड़ की शादी चार वर्ष पूर्व ताखा पूरब गांव निवासी लालचंद गौड के बेटे विशाल गौड़ से हुई थी। बुधवार सुबह नंदिनी किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ के अमरेथू गांव जाने की बात कह रही थी। ससुरालियों ने उसे जाने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत जिसके बाद उसने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर ससुराल पक्ष ने मायकेवालों को सूचना दी और उसे फैजाबाद रोड स्थित ...