चंदौली, अप्रैल 4 -- सैयदराजा (चंदौली)। सैयदराजा थाना क्षेत्र केधरौली चौकी अन्तर्गत विजय नरायनपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता विवाहिता का शव मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में तीन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी दशमी यादव की 22 वर्षीय पुत्री वर्षा यादव की शादी कुछ समय पूर्व ही विजय नरायनपुर गांव निवासी प्रिंस यादव से हुई थी। दोनों से एक दो माह की मासूम बेटी थी। शुक्रवार की शाम को पति प्रिंस और उसके परिजन घर से बाहर थे। परिजनों के अनुसार, इधर वर्षा मासूम को लेकर कमरे में पहुंची और दरवाज़ा बंद कर ल...