संदिग्ध हाल में लगी आग, दो मवेशी झुलसे
कौशाम्बी, मई 18 -- क्षेत्र के बाकरगंज मजरा कोरियों गांव के बाहर सोमवार दोपहर फूस और खरपतवार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान गांव निवासी धर्मपाल पाल पुत्र रामासरे पाल की दो भैंसें जो वहीं एक पेड़ से बंधी थीं, आग की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही सैनी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया की गनीमत रही कि हवा का रुख गांव की ओर नहीं था, अन्यथा आग रिहायशी इलाके तक पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, भूसा जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.