कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी 24 सितंबर की रात दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद संदिग्ध हाल में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...