कुशीनगर, मई 21 -- पडरौना, निज संवाददाता।कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा के टोला पकड़िहवा में बुधवार को एक युवक की लाश संदिग्ध हाल में कमरे में मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा के टोला पकड़िहवा निवासी स्व. मोतीचंद की दो शादी है। मोतीचंद व उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी शादी से सोमनाथ सिंह उम्र 24 वर्ष का बेटा था। वह बाहर रहता था। कुछ दिन पहले घर आया था। दोपहर बाद उसकी लाश कमरे में कुंडी से लटकती हुई मिली। बताया जाता है उसका पैर जमीन से लगा हुआ था। यह भी पढ़ें- मोबाइल पर बजता रहा गाना, फांसी लगा युवक ने दी जान सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी ...