सोनभद्र, अप्रैल 8 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वीआईपी रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में मंगलवार की देर रात संदिग्ध हाल में आग लग गयी। आग लगने से आस पास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने से मेडिकल स्टोर में लगा सीसीटीवी कैमरा, इनवर्टर, बैटरी, डीप फ्रीजर सहित मेडिकल से संबंधित कुछ दवाएं तथा अन्य कीमती जरूरी सामान जलकर राख हो गया। मामले में पीड़ित दुकानदार सौरव गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वह रात्रि 11 बजे के करीब अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब जब वह अपनी दुकान पर पहुंच कर शटर खोला तो अंदर दुकान का नजारा देखकर सहम गए। तत्काल उन्होंने दुकान में लगे बिजली के कनेक्शन को बंद किया। हालांकि इसके पूर्व आग अपने से बुझ चुकी थी, लेकिन पूरे दुकान में काला धुआं जमा हुआ था। संयोग अच्छा था कि आग ...