चंदौली, अप्रैल 2 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी एक युवक की गुरुवार की दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोपहर को वह नशे के हालत में घर पहुचा था। इस दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सैयदराजा थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी 35 वर्षीय शमशेर चौहान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार शमशेर नशा करने लगा था। इसी बात को लेकर पत्नी पूजा से आये दिन विवाद होता था। परिजन उसकी इस हरकत...