कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- कस्बे के धाता रोड स्थित जामुन के पेड़ में मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीण चौंक पड़े। लोग आननफानन आग बुझाने पहुंच गए। तमाम कोशिशों के बाद भी आग नहीं बुझाई जा सकी तो डायल 112 पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस कर्मचारियों ने दमकल कर्मियों को बुला लिया। अग्निशमन कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्षष्ट नहीं है। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे क्वार्टर में सूखे पेड़, पौधों में लगी आग से हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...