वाराणसी, मार्च 13 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। गड़वा गांव में गुरुवार रात संदिग्ध हाल में वृद्ध ट्रॉली चालक की मौत हो गई। परिजनों ने दामाद पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जमीन बिक्री के पैसे के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। बड़ागांव पुलिस ने वृद्ध के दामाद को हिरासत में ले लिया। गड़वा गांव निवासी 71 वर्षीय किशोरी उर्फ झगड़ू का दामाद संजय करीब 13 साल से उनके साथ रह रहा था। मूलत : वह भरलाई (शिवपुर) का रहने वाला है। किशोरी ट्रॉली चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार देर रात संदिग्ध हाल में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों अपने हिस्से की जमीन बेची थी। उनका दामाद संजय बिक्री के पैसे लेना चाहता था। इसकी वजह से दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। गुरुवार रात उसने फिर ससुर के साथ पैसे के लिए गाली-गलौज...