मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर। चुनार रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हाल में ट्रेन से गिरकर उड़ीसा के यात्री की मौत हो गई। वह जम्मू से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। उड़ीसा के गोंजम के बुगुड़ा निवासी 42 वर्षीय सदानन नायक मजदूर थे। वह जम्मू में मजदूरी करते थे। छह महीने पूर्व घर से जम्मू गए थे। होली पर जम्मू से ट्रेन में सवार होकर उड़ीसा घर जाने के लिए निकले। सोमवार की रात ट्रेन जैसे ही चुनार रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। उसी दौरान सदानन संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड ने रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी चुनार ने शव कब्जे में ले लिया। मृत यात्री के पास से उसका मोबाइल मिला। मोबाइल में मिले नंबर से पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.