भदोही, मार्च 11 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास मंगलवार की रात एक गुमटी संदिग्ध हाल में जल गई। इससे उसमें रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। गुमटी जलने से पीड़ित के सामने आर्थिक तंगी की विकट समस्या खड़ी हो गई है।बताया जाता है कि नारायणपुर गांव निवासी रामधनी बिंद गांव के बाहर ही गुमटी में चाय-पान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रात में वह आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। ऐसे में 12 बज रात सूचना मिली कि गुमटी में आग लग गया है। जानकारी होते ही वह गुमटी के पास पहुंचा तो रौद्र रुप धारण कर चुकी आग ने उसमें रखा हजारों का सामान जलाकर नष्ट कर दी थी। गुमटी में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.